Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिर पापा बनने जा रहे एटली, पत्नी प्रिया के साथ शेयर की गुड न्यूज़

गौरतलब है कि एटली और प्रिया जनवरी 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था।

20 Jan 2026

फिर पापा बनने जा रहे एटली, पत्नी प्रिया के साथ शेयर की गुड न्यूज़

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के निर्देशक एटली के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। एटली ने पत्नी प्रिया के साथ सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है कि वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। इस ऐलान के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और फैंस की ओर से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। गौरतलब है कि एटली और प्रिया जनवरी 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था।

प्रिया ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जहां उनके साथ पति एटली और बेटा मीर भी दिखाई दे रहे हैं। बाकी तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ खुशहाल अंदाज में पोज देता दिख रहा है। तस्वीरों के साथ प्रिया ने कैप्शन में लिखा, “हमारे घर में एक नए सदस्य के आने से और भी खुशनुमा माहौल बनने वाला है। आप सभी के आशीर्वाद, प्यार और प्रार्थनाओं की हमें बहुत जरूरत है।"

इस खुशखबरी पर फिल्मी सितारों ने भी प्यार और शुभकामनाओं की बारिश कर दी है। सामंथा रुथ प्रभु ने लिखा, "बहुत ही खूबसूरत। मेरी प्यारी मां को बधाई।" कीर्ति सुरेश ने कमेंट किया, "बधाई हो मेरे प्यारे, ढेर सारा प्यार।" वहीं जाह्नवी कपूर ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। बता दें कि एटली और प्रिया ने साल 2014 में शादी की थी और उससे पहले दोनों करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट कर चुके थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिर पापा बनने जा रहे एटली, पत्नी प्रिया के साथ शेयर की गुड न
गौरतलब है कि एटली और प्रिया जनवरी 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके बेटे मीर का जन्म हुआ था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News